आरिफ़ नियाज़ी
रूड़की की सोत बी चौकी में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन कोतवाली ने ईद उल अज़हा और कावड़ को लेकर क्षेत्र के लोगों की बैठक बुलाई थी जिसमें कोतवाल देवेंद्र चौहान ने कहा कि कुर्बानी का त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।खुले में कुर्बानी ना करें और कुर्बानी वाले जानवरों के अवशेष खुले में ना डालें। इस दौरान उन्होंने कहा कि अक्सर कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने का काम करते हैं ऐसे लोगों से बेहद सावधान रहें।पुलिस प्रशासन त्यौहार को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कुर्बानी के त्यौहार पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और कावड यात्रा का भी ध्यान रखा जाए। इस दौरान इंजीनियर मुबशिर द्वारा पुलिस और प्रशासन से ईद उल अज़हा पर पानी बिजली और जगह जगह साफ सफाई कराने की अपील भी की गई। इतना ही नहीं मुबशीर ने डस्टबिन की संख्या बढ़ाने की मांग भी की। इस दौरान अफ़ज़ल मंगलोरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के त्यौहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।
माहौल को खराब ना होने दें। कोई भी शख्स ईद उल अज़हा पर कुर्बानी का वीडियो बिल्कुल ना बनाएं अगर इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला जाएगा तो उससे दूसरे मज़हब के लोगो की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। मोहम्मद मुबशशिर ने कहा कि नफरत फैलाने वाली और भड़काऊ चीज़े ना फैलाएं। इस दौरान शहर मुफ्ती सलीम साहब ,मौलाना अरशद साहब, ईश्वर लाल शास्त्री, मोहम्मद मुबशशीर जिला अध्यक्ष, मोहम्मद अहमद, टोनी पार्षद ,आशीष अग्रवाल पार्षद ,जावेद पार्षद, नफीस कुरेशी, छोटा कुरैशी ,सुलेमान, शहजाद, इरशाद पहलवान, सलमान आदि उपस्थित रहे

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला