आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के भंगेड़ी गांव में रास्ते का विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है।आर्मी द्वारा चार गांव का रास्ता बंद किये जाने से नाराज़ भारतीय किसान यूनियन रोड और सैंकड़ो ग्रामीणों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी के बीच तनाव बना हुआ है आर्मी के अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए लगभग चार गांव का रास्ता कई साल पहले बंद कर दिया था जिसके बाद कई बार ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी हुए।
ग्रामीणों को अपने गांव में पहुंचने के लिए अब लंबा समय तय करके जाना होता है। लेकिन अब राजनैतिक दलों की कोशिश नाकाम होने के बाद अब भारतीय किसान यूनियन रोड़ का ग्रामीणों को बड़ा समर्थन मिला है। भारतीय किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने साफ कर दिया है कि जिला प्रशासन को आर्मी अधिकारियों से वार्ता कर रास्ते का समाधान निकालना चाहिए नहीं तो भारतीय किसान यूनियन रोड़ जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेगी जिसकी ज़िम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। भारतीय किसान यूनियन रोड़ के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थी।
जॉइंट मजिस्ट्रेट के आश्वसन के बाद भी किसान उनके कार्यालय पर जमे हुए थे। भारतीय किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार तक ग्रामीणों के रास्ते को लेकर गंभीर नहीं है इतना ही नही उन्होंने जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन पर भी इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने ध्यान ना दिया तो किसान यूनियन आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन रोड़ के युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा ने कहा कि सबसे बड़ी विडंबना है कि अपने रास्तों को खुलवाने के लिए महिलाओं को भी घर से बाहर निकलना पड़ रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही रास्ते का समाधान ना निकाला गया तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।इस दौरान यूनियन के ज़िला अध्यक्ष नाज़िम अली,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुबारिक अली, अनीस प्रधान, इंद्र सिंह रोड़, जावेद बीडीसी,ज़िला महामंत्री राव शाह आलम चिश्ती,राव अहतशाम अली, युवा नेता अफ़ज़ाल अली, शिक्षक वाजिद अली आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला