Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी का कार्यकर्ताओं द्वारा हुआ सम्मान कार्यक्रम

Spread the love

रुड़की।सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।नेहरू स्टेडियम में हुए विशाल सम्मान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आभार प्रकट करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा तथा मेहनत के बल पर ही पार्टी ने दोबारा सत्ता में वापसी की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से संगठन एवं देश की सेवा करता है,उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भाजपा के शासनकाल में एक उत्कृष्ट राज्य के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारतवर्ष विश्व में एक मजबूत राष्ट्र की भूमिका अदा कर रहा है।दुनिया भर में भारत की शक्ति का डंका बज रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु के रूप में पुनः स्थापित होगा।उन्होंने डॉ.कल्पना सैनी के निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर उनकी सराहना करते हुए कहा कि इनका परिवार कई दशकों से भाजपा से जुड़ा रहा है।डॉ.कल्पना सैनी को जो संस्कार इनके पिता पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर पृथ्वी सिंह विकसित से प्राप्त हुए हैं उसी नक्शे कदम पर चलते हुए आज डॉ.कल्पना सैनी ने राजनीति में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।

कार्यक्रम को सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक,कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,मेयर गौरव गोयल,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल तथा डॉ.कल्पना सैनी,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह,पूर्व मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद आदि ने भी संबोधित किया।भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन व देशराज कर्णवाल,पूर्व मंत्री शोभाराम प्रजापति,चौधरी धीर सिंह,मयंक गुप्ता,पवन कुमार तोमर,नरेश शर्मा,डॉ. आशुतोष सिंह,पार्षद रमेश जोशी,विजय सिंह रावत, मंजू भारती,पूनम देवी,मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा व प्रवीण संधू,डॉ.रामपाल सिंह,अमीलाल बाल्मीकि, सुशील त्यागी,प्रधान कमला बमोला,प्रतिभा चौहान,पूनम सिंह,मनोज नायक,प्रधान बहरोज आलम,शीतल कालरा एडवोकेट,प्रधान शराफत अली सहित आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी द्वारा मुख्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369