आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर के खेडीशिकोहपुर गांव निवासी मास्टर माइंड ने एक महिला का फ़र्ज़ी आधार कार्ड तैयार कर उसके साथ धोखाधड़ी कर भूमि बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है फिलहाल तहरीर के आधार पर भगवानपुर पुलिस ने आरोपी मास्टर माइंड को ब्रेज़ा गाड़ी के साथ उसके आवास थापुल गांव से गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि भगवानपुर पुलिस को डाक द्वारा एक प्रार्थना पत्र श्रीमति प्रेमो देवी पत्नि जयप्रकाश निवासी पोस्ट अजबपुरकलां देहरादून ने बताया था कि एक कृषि भूमि खाता सं 965, रकबई 1-228 हेक्टेयर स्थित ग्राम खेड़ीशिकोहपुर में है जो उसने 30. जुलाई 2007 को खेडीशिकोहपुर निवासी फकीर चन्द पुत्र समय सिंह से खरीदी थी जिसके विक्रय पत्र सब रजिस्ट्रार भगवानपुर के कार्यालय में भी दर्ज है।
प्रार्थीया उपरोक्त भूमि को खरीदने के बाद से लगातार उस पर काबिज है। गांव के कुछ लोगों से प्रार्थीया को पता चला कि विनोद कुमार पुत्र राम सिंह निवासी हसनावाला ने प्रार्थीया के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर किसी अन्य महिला को प्रार्थीया के स्थान पर उपस्थित कर उपरोक्त जमीन का बैनामा दिनांक 22.जुलाई .2021 को अपने नाम करा लिया है। प्रार्थीया जब सब रजिस्ट्रार तहसील भगवानपुर में पता करने गयी तो वहां जाकर प्रार्थीया ने उक्त फर्जी बैनामे की नकल निकलवायी तो प्रार्थीया को पता चला कि विनोद कुमार पुत्र राम सिह निवासी हसनावाला तहसील भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा वादिनी के आधार कार्ड को फर्जी कूटरचित करके व वादिनी के फर्जी निशानी अगूठा लगाकर षडयंत्र कर अपने सहयोगी विकास शर्मा पुत्र मदनपाल शर्मा निवासी
रूडकी व दिनेश कुमार पुत्र श्याम सिह निवासी रूडकी परगना तहसील रूडकी हरिद्वार के साथ मिलकर षडयंत्र कर वादिनी की कृषि भूमि को बेच दिया है, प्रथनापत्र के आधार पर थाना भगवानपुर पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार के खिलाफ धारा 420/467/468/471/120B भादवि का केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया आरोपी अरविंद कुमार उर्फ टीटू पुत्र कर्म सिह निवासी ग्राम खेडी शिकोहपुर फिलहाल हरिजन कालोनी थापुल थाना बिहारीगढ में रह रहा था।
तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अरविन्द कुमार उर्फ टीटू को आज पुलिस ने एक कार ब्रीजा के साथ थापुल गांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मास्टर माइंड को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह , उ0नि0 अशोक रावत, – का0 भाव सिह शूरवीर और कांस्टेबल विनय थपलियाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला