Jan Mudde

No.1 news portal of India

लक्सर के मतोली गांव में विवाहिता का शव मिलने से मचा हड़कंप

Spread the love

रुड़की के मतौली गांव में बंद कमरे में फांसी पर लटका विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर शिवानी की हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। फिलहाल मौके पर पहुंची लक्सर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया।

दरअसल परिजनों के मुताबिक बुक्कनपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सत्यवती उर्फ शिवानी का विवाह नवंबर 2021 में मतौली गांव निवासी सचिन के साथ हुआ था परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन रविवार की रात उसके ससुरालियों ने फांसी पर लटका कर उसकी हत्या की है ।मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्तक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। शिवानी के परिजन और ससुराल वाले पोस्टमार्टम गृह रुड़की में पहुंचे हैं। गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369