आरिफ़ नियाज़ी
भगवानपुर के दादुबाँस गांव अपनी भाभी को लेने गए युवक पर ससुरालियों ने जोरदार हमला बोल दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई ।इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में सिविल होस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसे उपचार दिया गया है। दरअरसल भगवानपुर के लामग्रंट गांव निवासी शहजान पुत्र आलिम का आरोप है कि उसके बड़े भाई समून का विवाह चार साल पहले दादुबाँस गांव निवासी अमरीशा से हुआ था आरोप है कि कुछ दिन पूर्व समून का साला हैदर उनके घर पर अपनी बहन को लेने आया था।
जिसके साथ मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी लेकिन उसके बाद मामला निपट गया था लेकिन इसी बीच कुछ दिन बाद जब वह अपनी भाभी को लेने दादुबाँस गांव गया तो उसके साथ हैदर और अन्य लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें उसने भागने की कोशिश की तो उसे घेर कर सभी ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेसुध होकर ज़मीन पर गिर गया उसे आसपास के लोगों ने किसी तरह एक निजी चिकित्सक के यहाँ भर्ती किया उसके बाद हालत गम्भीर होने पर रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।फिलहाल पीड़ित पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ भगवानपुर पुलिस को तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला