Jan Mudde

No.1 news portal of India

पत्नी के ससुराल जाने से नाराज़ पति ने किया कीटनाशक दवाई का प्रयोग,हालत गंभीर, हायर सैन्टर रैफर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के  टोडा कलयाण पुर गांव में पत्नी के नाराज़ होकर ससुराल जाने से नाराज़ गुस्साए पति ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है  जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सैन्टर ऐम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है।परिजनों के मुताबिक टोडा कल्याणपुर गांव निवासी आमिर खान की पत्नी नाराज़ होकर अपने तीन बच्चों के साथ अचानक ससुराल चली गई ।जब आमिर अपने काम के बाद घर लौटा तो उसकी पत्नी वहां नहीं थी उसने अपनी पत्नी को फोन किया तो इस दौरान भी दोनों में  कहासुनी हो गई।

जिससे नाराज़ होकर आज सुबह आमिर खान ने कीटनाशक दवाई का इस्तेमाल कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में परिजनों ने आमिर को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए ऐम्स हॉस्पिटल में रैफर किया गया है। परिजनों के मुताबिक आमिर खान सिलाई सैन्टर चलाता है। फिलहाल आमिर की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369