आरिफ नियाज़ी
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में चल रहे शादी समारोह में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामा इतना बढ़ा की एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक युवक पर फायरिंग करने का भी आरोप लगा हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडभनेडा गांव में एक शादी समारोह चल रहा था जहां एक ही परिवार के दो लोगों में किसी बात को लेकर मामूली रूप से कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक पक्ष अपने घर आ गया। बताया गया है कि कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के तालिब पुत्र खलील, ग़ालिब पुत्र खलील, सादिक पुत्र तालिब और सादिया पत्नी गालिब ने अरशद के घर में घुसकर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।इस हमले में अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया।
हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। घायल अरशद को पुलिस ने आनन फानन में 108 एम्बुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत बेहद गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया है। वहीं घायल अरशद पक्ष के परिजनों का आरोप है कि इस दौरान तालिब नामक व्यक्ति ने चार राउंड फायरिंग भी की है। वहीं इस संबंध में एस पी देहात परमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि टांडा भनेड़ा गांव में दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है जिसकी पुलिस जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला