आरिफ नियाज़ी
रुड़की भाजपा नेत्री एवं उत्तराखण्ड पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है,वहीं हरिद्वार जिले में सैनी समाज के लिए भाजपा का बड़ा तोहफा माना जा रहा है, इस दौरान कल्पना सैनी ने पार्टी हाईकमान का आभार भी जताया। भविष्य में होने वाले चुनाव में भाजपा को बड़ा लाभ मिल सकता है भाजपा ने सैनी समाज को जो संदेश देने की कोशिश की है उससे सैनी समाज के लोग भी काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।
दरसअल भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए रुड़की निवासी कल्पना सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है, कल्पना सैनी पूर्व गांधी शिल्प इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य भी रही हैं, इसके साथ ही भाजपा हरिद्वार की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्य्यक्ष हैं, उत्तराखंड भाजपा संगठन की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे गए पैनल में शामिल 10 नामों में कल्पना सैनी का नाम भी शामिल था, कल्पना सैनी को राज्यसभा टिकट मिलने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ रहा, वहीं वह लम्बे समय से कलियर और रुड़की विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी भी कल्पना सैनी करती रहीं हैं,
उन्हें राज्यसभा का टिकट देकर भाजपा ने हरिद्वार में दोहरा निशाना साधा है, प्रदेश गठन के बाद यह पहला मौका है जब हरिद्वार जिले से किसी नेता को राज्यसभा का टिकट मिला है, इसके साथ ही जिला सैनी बाहुल्य है, इसका लाभ भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को मिल सकता है।वहीं राज्यसभा सीट के लिए 1 जून से नामांकन और 10 जून को मतदान होगा, अभीतक राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह निष्क्रिय है तो माना जा रहा है कि बिना चुनाव के ही कल्पना सैनी राज्यसभा पहुंच जाएंगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला