रुड़की प्रेस क्लब महानगर (रजि.) के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में हरिओम गिरी ने मोहम्मद तहसीन ने मात्र दो वोटों से शिकस्त दी। मतदान को लेकर सुबह सवेरे से ही क्लब के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला।आज सुबह दस बजे से शुरू हुआ जो दोपहर दो बजे तक चला जिसमे महासचिव पद पर प्रिंस शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर आरिफ नियाजी, सचिव पद पर सुनील पटेल और कोषाध्यक्ष पद पर शहजाद राजपूत ने विजयी हासिल की । जबकि क्लब के निदेशक पद पर शादाब अली,विशाल यादव, मास्टर कृष्णगोपाल और देवेंद्र सिंह वर्मा निर्वाचित रहे।
इस चुनाव को लेकर क्लब के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। संगठन के 44 सदस्यों में से 40 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।
संगठन के चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें हरिओम गिरी ने मोहम्मद तहसीन को 2 वोटों से पराजित किया। हरिओम गिरी को 21 मत और मोहम्मद तहसीन को 19 मत प्राप्त हुए। वहीं महासचिव पद पर प्रिंस शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर मुकाबले में कृष्णगोपाल को 6 मतों से करारी शिकस्त दी। महासचिव पद पर प्रिंस शर्मा को 21 मत,कृष्णगोपाल को 15 मत और देवेंद्र वर्मा को 4 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर आरिफ नियाजी निर्विरोध चुने गए। उनके सामने किसी भी सदस्य ने नामांकन नहीं किया ।सचिव पद पर सुनील पटेल ने सलमान मलिक को भारी मतों से पराजित किया जिसमें सुनील पटेल को 28 वोट और सलमान मलिक को मात्र 12 वोट पर संतोष करना पड़ा। साथ ही साथ कोषाध्यक्ष पद पर शहजाद राजपूत ने असलम अंसारी को पराजित किया जिसमें शहजाद राजपूत को 29 वोट और असलम अंसारी को मात्र 11 वोट प्राप्त हुए।
मतदान सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चला जिसके पश्चात 3 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई और 4 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इस चुनाव को लेकर प्रेस क्लब के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रवेज आलम सदस्यगण शकील अनवर, सन्दीप चौधरी एवं सहयोगी वरिष्ठ पत्रकार सचिन गोस्वामी, अनवर राणा, मनोज अग्रवाल ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया। प्रेस क्लब के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला