आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की की सबसे बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए नमाज़ियों में बेहद उत्साह है हालांकि तीन साल बाद ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा की जाएगी जिसके लिए वक्फ प्रबंधन द्वारा ईदगाह में साफ सफाई का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है ।इतना ही नहीं ईदगाह में पिछले लंबे समय से खतरे का कारण बने केबल के जाल को भी ऊर्जा निगम की टीम ने हटा दिया है ईदगाह वक्फ के कार्यपालक अधिकारी तंज़ीम अली ने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज़ 7.45 पर अदा की जाएगी। सभी नमाज़ियों से मास्क पहनकर ईदगाह में पहुंचने की अपील की गई है हालांकि शहर की तमाम मस्जिदों में भी ईद की नमाज़ अदा की जाएगी।
ईदगाह में पिछले कई दिन से साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य जारी है वहीं मुस्लिम समाज मे ईदगाह में नमाज़ अदा करने को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि कोरोना काल मे पिछले तीन सालों में ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा नहीं कि जा सकी थी लेकिन इस बार ईदगाह वक्फ कमेटी द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ईदगाह में आने वाले सभी लोगों से मास्क लगाकर पहुंचने की अपील की गई है।ईदगाह को बेहतर बनाने में इस बार सबसे अधिक सहयोग प्रमुख समाजसेवी शाहनवाज़ अहमद पप्पी, और तनवीर आलम का प्रमुख रूप से रहा है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला