आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है।बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने वीडियो वायरल करने के मामले में मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।उनका आरोप है कि कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करना चाहते हैं इसलिए झूठे और औचित्य हीन ऑडियो और वीडियो जारी कर उनकी छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।
हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा कि यह विरोधियों की बड़ी साजिश है जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे। अंसारी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस वीडियो में पाकिस्तान के नारे बताए जा रहे हैं वह पाकिस्तान के नहीं बल्कि राजस्थान ज़िंदाबाद के नारे है राजस्थान की वजह से ही कांग्रेस पार्टी मंगलौर में चुनाव हारी है और कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है।उन्होंने कहा कि उनकी जीत के बाद बसपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था और उन्होंने जीत के जश्न के दौरान राजस्थान के जिंदाबाद के नारे भी लगा दिए।
इसी को विरोधियों ने मुद्दा बना लिया और उसे सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर जारी कर दिया जिनके खिलाफ उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने देश से बेहद मोहब्बत और वफादारी रखते हैं विधायक ने कहा की वह देश के लिए अपनी जान देने से पीछे नहीं हटेंगे उन्होंने और उनके समर्थकों ने कभी भी अपने देश और प्रदेश के लिए इस तरह का कुछ नहीं कहा जिससे उन्हें शर्मसार होना पड़े।
सरवत करीम ने कहा अगर कुछ लोग इस बात को मुद्दा बनाकर उनकी छवि को खराब करने का काम करेंगे तो वह उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। वहीं सपा नेता मरगूब कुरैशी ने कहा कि वीडियो में राजस्थान ज़िंदाबाद के नारे लगते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं लेकिन कुछ लोग इसे भी मुद्दा बनाकर बसपा विधायक को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बसपा विधायक को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं सच सभी के सामने आ जायेगा।
इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ शमशाद ने कहा कि बसपा की सभा में इस तरह का कोई नारा नहीं लगाया गया पुलिस प्रशासन के लोग भी वहां पर मौजूद थे ऐसा कुछ नहीं था राजस्थान ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए हैं हार से बौखला कर कुछ लोग झूठा प्रचार कर हाजी जी को बदनाम करने में लगे हैं।पूरे मामले की तहरीर पुलिस को दी है पुलिस जांच करेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला