आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की। राज्य मत्स्य सहकारी संघ लिमिटेड उत्तराखंड के चुनाव में एक बार फिर अशोक वर्मा ने बाजी मारी। अशोक वर्मा दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित सदस्यों ने अध्यक्ष का चुनाव किया। इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर निवासी अम्बिक सिंह भी संघ के उपाध्यक्ष चुने गए सभी निर्वाचित सदस्यों का फूल मालाओं से ढोल नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी मिली है उस पर वह खरा उतरेंगे।उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बेहद आभारी हैं जिन्होंने उन्हें पुनः इस पद को हासिल करने में सहयोग दिया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि वह उत्तराखण्ड में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाएंगे।उन्होंने कहा कि बेरोज़गार युवक भी मत्स्य पालन कर अपना रोज़गार हासिल कर सकते हैं। शनिवार को रुड़की में इकबालपुर गन्ना समिति के समीप स्थित कार्यालय में आयोजित चुनाव में निर्वाचन अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव ने सप्रथम 25 दिसंबर को चुने गए सदस्यों के नामों की घोषणा की।उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को हुए चुनाव में संदीप सिंह निवासी अल्मोड़ा, दशरथी देवी उत्तरकाशी, नरेंद्र सिंह रावत उत्तरकाशी, दीक्षा सक्सेना उधमसिंह नगर, अम्बिक सिंह उधम सिंह नगर, चंदन सिंह नेगी नैनीताल, विजय सिंह पौड़ी, अशोक कुमार वर्मा रुड़की, पुष्पेंद्र सिंह रुड़की, गौरव कुमार लक्सर एवं भगत सिंह उधम सिंह नगर को संचालक मंडल का सदस्य चुना गया।
संचालक मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से रुड़की निवासी अशोक कुमार वर्मा को अध्यक्ष एवं उधम सिंह नगर निवासी अम्बिक सिंह को उपाध्यक्ष चुना। नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार जताया। इस दौरान समर्थकों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।अवसर पर डीसीबी चेयरमैन प्रदीप चौधरी,पूर्व चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, मंडी समिति रुड़की के अध्यक्ष ब्रजेश त्यागी,अमित चौहान नीतीश गुर्जर, चौधरी केहर सिंह जनक सिंह,विनीत श्रीवास्तव, जगमोहन पिलख्वन, राहुल परिहार, अक्षय रस्तोगी, सोनू सक्सेना, संगीता सक्सेना, जोगेंद्र सिंह जुग्गी, मयंक मेहता, सचिन चौधरी, सनी चौधरी, मुकुल मलिक, अभिषेक शर्मा, जीवन सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह खनैत, निखिल चौहान आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला