Jan Mudde

No.1 news portal of India

देशभर में रही क्रिसमस की धूम, रूड़की शहर में भी धूमधाम के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार, विधायक प्रदीप बत्रा रहे मौजूद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

देश भर में आज क्रिसमस का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वही रुड़की में भी विभिन्न गिरजाघरों में क्रिसमस के त्यौहार की धूम देखने को मिली। रुड़की के ग्रेस असेंबली ऑफ गॉड चर्च के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ईसाई समुदाय के अनुयायियों ने क्रिसमिस के पर्व पर भाग लिया और प्रभु यीशुमसीह को याद किया। कार्यक्रम में नगर विधायक प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्रवासियों को क्रिसमस के पर्व की शुभकामनाएं दी। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अद्भुत प्रस्तुति पेश कर सबका मन मोह लिया।
आपको बता दें कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल के चलते क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पा रहे थे

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

वही आज क्रिसमस के पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रदीप बत्रा पहुंचे। कार्यक्रम में काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग पहुंचे और प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर उनका गुणगान किया। चर्च के फादर राजन थोमस ने बताया कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है ये त्यौहार शांति का पर्व है और प्रभु यीशु मसीह के दिखाए गए मार्ग पर चलने की सभी को प्रेरणा दी गई है।

कोरोना काल के चलते पिछले दो वर्षों से कार्यक्रम आयोजित नही ही पा रहे थे इस बार कार्यक्रम आयोजित कर प्रभु का जन्मदिन मनाया गया है। वही विधायक प्रदीप बत्रा ने भी कहा कि क्रिसमस का पर्व संदेश जाता है कि सभी को एक दूसरे के सुख और दुख में शामिल होना चाहिए और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369