आरिफ नियाज़ी
मंगलौर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम के साथ बनाई इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि चौधरी चारण सिंह देश के किसानों के मसीहा थे जिनका इस देश को आगे बढ़ाने में अहम योगदान हे किसानो के लिये उन्होंने तरह तरह की योजनाएं चलाईं आज पूरा देश चौधरी चरण सिंह को याद कर रहा है। एक सवाल के बारे में प्रीतम सिंह ने कहा की हरीश रावत क्या बयान दे रहे हैं उन्हें उससे कोई मतलब नहीं है हरीश रावत के बयान पर उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया उन्होंने कहा कि इतना जरूर है कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाया है जहां वह अपनी बात रख सकते हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है कांग्रेस पार्टी इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है बाकी कोई भी दल प्रदेश को लेकर गंभीर नहीं है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और कांग्रेस की पार्टी कांग्रेस की सरकार बनना तय है ।इस मौके पर मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि आज उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि चौधरी चरण सिंह ने जो इस देश के लिए विकास किया था आज भी वह जनता को याद है ।चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखते थे ।चौधरी चरण सिंह ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

हमारा देश कृषि प्रधान देश है जहां पर किसान अपनी फसलों को लेकर बेहद गंभीर रहता है तो वही चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए ऐसी योजनाएं तैयार की जो आज भी इस देश के किसान के लिए बेहतर साबित हो रही है ।।काजी निजामुद्दीन ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड का विकास कर सकती है
भाजपा पूरी तरह से विफल साबित हुई है। इस मौके पर कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट के चेयरमैन डीपी सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ,कांग्रेस नेता मीर हसन, चेयरमैन शमशाद, नगर निगम रुड़की के पूर्व मेयर यशपाल राणा ,कांग्रेस नेता जितेंद्र पवार, पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल, कांग्रेस नेता वीरेंद्र जाति, नगर पालिका मंगलौर के पूर्व चेयरमैन चौधरी सलाम, डॉक्टर शराफत अंसारी, एडवोकेट गुलबशर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला