Jan Mudde

No.1 news portal of India

शिया धर्म गुरु पहुंचे मंगलौर, वसीम रिज़वी को बताया वक्फ चोर,हिन्दू समाज को सतर्क रहने की दी सलाह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के मंगलौर में पहुंचे शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे  जव्वाद ने  वसीम रिज़वी पर बड़ा हमला बोलते हुए  कहा कि  वसीम रिज़वी का कोई धर्म नहीं है वसीम रिज़वी को इस्लाम से पहले ही खारिज किया जा चुका है अब वह कहीं भी जाए हमारे से उसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यहाँ तो वह वक्फ की संपत्ति को लूटकर चला गया हिन्दू समाज भी उनसे होशियार रहे।वसीम रिज़वी का कोई धर्म नहीं हो सकता ।शिया धर्मगुरु आज पूर्व राज्य मंत्री अली हैदर ज़ैदी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे उन्होंने कहा कि देश मे वक्फ संपत्तियों की बंदर बांट हो रही है जिन्हें देखने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने सुन्नी और शिया धर्मगुरुओं पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि  वक्फ संपत्तियों को खुर्द बुर्द करने से बचाने में ये  उलेमा नाकाम रहे  है उन्होंने उलेमाओं को हिदायत करते हुए कहा कि मस्जिदों, मदरसों और खानकाहों में ना बैठकर सड़कों पर उतरकर इन संपत्तियों को बचाने का काम करे।लेकिन  सुन्नी  और शिया उलेमा पूरी तरह से शांत हैं। जिससे  शिया और सुन्नी वक्फ संपत्ति खुर्द बुर्द हो रही हैं ।उन्होंने कहा कि इन  तमाम संपत्तियों  जांच होनी चाहिए।मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि अवैध कब्जे हटाये जाने चाहिए।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

ताकि कौम का भला हो सके उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति खुर्दबुर्द होने से बच जाए और सही इस्तेमाल हो जाये तो मुसलमानों को एसक बड़ा फायदा होगा।मौलाना कल्बे जव्वाद ने यूपी के  पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम  खान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा किउनके कार्यकाल में वक्फ बोर्ड के कार्यालय में दो बार आग लगाई गई जिसकी वजह से महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ जलकर राख हुए। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री अली हैदर ज़ैदी,रईस हैदर ज़ैदी,फैजान मंगलौरी, सैयद शिराज़ मैंहंदी,मौलाना बशारत हुसैन साहब , हाजी खलील अहमद ,अफ़ज़ल मंगलौरी आदि मौजूद रहे

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369