आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने आज शुक्रवार को लोकनिर्माण विभाग के गैस्ट हाउस में लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।जिसमें भाजपा विधायक ने सड़कों के निर्माण की गति धीमी होने को लेकर नाराज़गी दिखाते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। इस दौरान भाजपा विधायक ने बताया कि झबरेडी कलां में इंटरलॉकिंग सड़क,उदल हेड़ी से बसवाखेड़ी मार्ग, कुमराड़ी का मार्ग को जल्द से जल्द बनाये जाने के अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने 27 नवम्बर को 12 करोड़ 72 लाख की सड़कों के टेंडर खोले जाने की भी जानकारी दी।इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं। जिनमें सड़कों का निर्माण सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि लाठरदेवा से झबरेड़ा मार्ग को ठेकेदार द्वारा ना बनाये जाने पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए देशराज कर्णवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि ठेकेदार ने पहले सड़क उखाड़ दी है जिसपर गन्ना किसानों को अपने वाहन लेकर चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालांकि सम्बंधित ठेकेदार को भाजपा विधायक द्वारा चेतावनी देते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही करने की भी बात कही।
उन्होंने कहा कि सम्बंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही ग्यारह करोड़ की लागत से मंगलौर से सिडकी तक का मार्ग बनेगा।वहीं झबरेड़ा क्षेत्र में जो सड़कें नहीं बन पाई हैं उन्हें भी जल्द बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनके क्षेत्र में करोड़ों की सड़कें बनेंगी।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने जनता से जो वायदे किये थे उन्हें उन्होंने समय रहते पूरा किया है विधानसभा चुनाव में विकास कार्यों का पार्टी और उन्हें दोनो को लाभ मिलेगा।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि झबरेड़ा विधानसभा में सबसे अधिक सड़के बनी हैं। ठेकेदार से भी कहा गया है कि वह समय पर सड़कों के कार्य शुरू करें इस मौके पर सहायक अभियंता विजय कुमार मोघा,सहायक अभियंता सोनू त्यागी, विधायक की पत्नी वैजयंती माला,पार्षद विवेक चौधरी,एडवोकेट सलमान ,आदिल अफ़रीदी आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला