आरिफ नियाज़ी
रुड़की में चकबंदी विभाग के खिलाफ लगातार किसानों में भारी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगला सलारू गांव में डोलबंदी ना होने से नाराज़ भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चकबंदी विभाग के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज़ोरदार नारेबाजी भी की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने चकबंदी विभाग के एसओसी कार्यालय पर पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग के अधिकारी नगला सलारू गांव में डोलबंदी के नाम पर किसानों का शोषण कर रहे हैं किसान आज अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
रूड़कीं का चकबंदी विभाग पूरी तरह से भरष्टाचार में लिप्त है। बिना पैसे के कोई कार्य चकबंदी में नहीं होता है।आज किसान चकबंदी विभाग के चक्कर काट कर थक चुका है लेकिन अधिकारियों को इसकी ज़रा भी कोई परवाह नहीं है।समय रहते अगर चकबंदी विभाग के अधिकारियों को ना हटाया गया तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।वहीं भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल के संगठन मंत्री मोहम्मद इकबाल चौधरी ने आरोप लगाया कि किसानों का शोषण भारतीय किसान यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि चकबंदी विभाग के अधिकारी लगातार किसानों का शोषण कर रहे हैं बाहर से आने वाले किसानों का विभाग में शोषण जारी है अब विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलेगा। इस मौके पर किसान नेता अरविंद राठी,मोहम्मद अरशद,शमीम अहमद मंगलौरी,अज़ीम,आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला