Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में गन्ना मूल्य घोषित ना होने से गन्ना किसान नाराज़, प्रदेश सरकार पर लगाया शोषण का गम्भीर आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में किसान गन्ना किसानों का मूल्य घोषित ना होने से गन्ना किसानों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। नारसन के किसान नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है जिसके चलते आज तक भी प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर पाई है। चौधरी राजेन्द्र सिंह  में बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि  चीनी मिले अपना पराई पराई सत्र समय से प्रारंभ करें और प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य जल्द से जल्द घोषित करें अगर ऐसा नहीं होता है तो किसान आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है किसान आज भी बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है वही  अन्य गन्ना किसानों में भी गन्ना मूल्य घोषित ना होने से बेहद आक्रोश है ।वहीं किसान नेता सुरेंद्र राठी  का आरोप है कि ये सरकार किसानों का शोषण कर रही है तीन कृषि कानूनों को लेकर लगातार किसान आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार को इसकी ज़रा भी कोई चिंता नहीं है।

किसान अब बेहद परेशान हो चुका है ।अब उसके पास आंदोलन के लिए कुछ नहीं बचा है।किसानों का आरोप है कि प्रदेश सरकार जानबूझकर गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर पा रही है उधर गन्ना चरखी मालिक गन्ना  मूल्य घोषित ना होने तक गन्ना किसानों का शोषण करते हैं बेहद कम रेट पर गन्ना खरीदते हैं।किसान अब सरकार के बहकावे में आने वाले नहीं है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369