Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में विजय दशमी का मेला देखने गए दो पक्षों पर जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार,एक ही पक्ष के दो सगे भाई घायल,ऐम्स हॉस्पिटल रैफर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा में विजयदशमी का मेला देखने गए दो पक्षों में मामूली बात को लेकर जमकर लात  घुसे,लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें एक ही पक्ष के दो सगे भाई  गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भारी भीड़ जमा होगई  हंगामा इतना बड़ा की मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया  गया है जहां  दोनो की हालत को गंभीर देखते हुए ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल रैफर  कर दिया गया है। फिलहाल झबरेड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरअसल सुल्तानपुर साबतवाली थाना झबरेड़ा निवासी दीपक चौधरी पुत्र जगरोशन और उसका भाई मोहित आज शुक्रवार को झबरेड़ा में विजयदशमी का मेला देखने के लिए गए थे इसी दौरान उनकी  बाइक खड़ी करने को लेकर सौरव और अजीत से कहासुनी हो गई जिसके बाद आरोप है कि सौरव और अजीत ने अपने आधा दर्जन साथियों के को मौके पर बुलाकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर  ज़ोरदार हमला बोल दिया जिससे दोनों के सर पर गंभीर चोट लगी है ।दोनों को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है

जहां पर दोनों भाईयों को प्राथमिक उपचार  के बाद  ऋषिकेश ऐम्स रैफर कर दिया है। तो वही पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है तहरीर आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी इस हादसे के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369