Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण, कई वर्षों से बंद पड़ा है स्कूल, राजीव शर्मा को मिली स्कूल को चलाने की ज़िम्मेदारी

Spread the love

मोहम्मद शामिक

मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा रुड़की नगर क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से बंद विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंद पड़े सरकारी स्कूलों की हालत को सुधारा जाएगा।बंद स्कूलों की बदहाल हालत को सुधारा जाएगा। गौरतलब है कि नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने विगत दिनों जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर रुड़की नगर निगम में बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों को खोलने के लिए  कहा गया था। जिसके चलते डी ई ओ हरिद्वार ने उप शिक्षा अधिकारी रुड़की को नगर क्षेत्र रुड़की में बंद पड़े विद्यालय खोलने हेतु निर्देशित भी किया था जिसमे उप शिक्षा अधिकारी रुड़की द्वारा राम नगर नम्बर 7 में हथियाथल प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक राजीव कुमार शर्मा को तैनात करते हुए विद्यालय पुनः संचालन की जिम्मेदारी दी थी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

सहायक अध्यापक राजीव शर्मा द्वारा विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करते विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जिसमें बच्चों के प्रवेश भी शुरू हो चुके है। बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ विद्याशंकर चतुर्वेदी द्वारा प्राथमिक विद्यालय नम्बर 7 का औचक निरीक्षण किया गया जबकि शिक्षकों के एक संगठन द्वारा विद्यालय पुनः खोलने पर आपत्ति जताई उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक रुड़की के अध्यक्ष मनमोहन  शर्मा द्वारा विद्यालय पुनः संचालन पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया और कहा कि विद्यालय का भवन आज जर्जर अवस्था मे है।

पहले इसका ठीक तरह से जीर्णोद्धार होना चाहिए उसके बाद ही स्कूल खुलना चाहिए। विद्यालय में तैनात शिक्षक राजीव शर्मा द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को बताया गया कि विद्यालय में पिछले कई वर्षों से निशुल्क पाठ्य पुस्तक भंडार चल रहा है वर्तमान में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का पैसा सरकार द्वारा डी बी टी के माध्यम से सीधे बच्चों के खातों में भेजा जा रहा है जिससे भंडार ग्रह की वर्तमान में आवश्यकता नही है। शिक्षक राजीव शर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र रुड़की के राम नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नम्बर 7 में सामाजिक संस्थाओं एवम जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यालय की भौतिक स्थिति में सुधार कराया जाएगा ताकि आस पास के बच्चों को स्कूल में पढ़ाया जा सके।

उस मौके पर रुड़की ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष मुनीश यादव,संजय वत्स,विनय सैनी,पार्षद धीरज सिंह,अभिभावक पंकज गौर,राजेन्द्र सैनी,पंकज बिश्नोई,कृष्णा गोपाल शर्मा,सोमदत्त त्यागी,हर्षित गुप्ता,राकेह उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369