कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद हजरत साबिर साहब के पोस्ट को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं फुरकान अहमद ने आज मंगलवार को दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स को लेकर दरगाह प्रबंधन से तैयारियों की जानकारी ली जिसके चलते फुरकान अहमद ने कहा कि उर्स को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साबिर पाक के 753वें सालाना उर्स की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अधिकारियों के साथ कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पुल दरगाह क्षेत्र और नायब तहसीलदार व हल्का लेखपाल के साथ वार्ता कर सभी व्यवस्था समय से दुरुस्त करने को कहा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
मंगलवार को कलियर पहुंचकर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने उर्स व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दरगाह क्षेत्र,नई गंगनहर पर स्टील गार्डर का निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया।और दरग़ाह कार्यालय में नायब तहसीलदार से वार्ता कर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने ज्वाईंट मजिस्ट्रेट रुड़की से फोन पर वार्ता कर उर्स में बड़े लंगर लगाने ओर बड़े होटलो के बारे में भी वार्ता की। फोन पर हुई वार्ता में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की अंशुल सिंह ने बड़े लंगर को पूर्व की भांति लगाने की अनुमति दे दी है और बाहर से आने वाले बड़े होटलों के लिए स्थान चिन्हित कर लगाने का आश्वासन दिया है।
विधायक हाजी फुरकान अहमद ने बताया उर्स में कुछ दिन शेष बचे हैं जिसको लेकर दरगाह क्षेत्र और निर्माण भी पुल का भी निरीक्षण किया गया है। पुल निर्माण करने वाली संस्था के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को कहा है और उन्होंने बताया की उर्स में लगने वाले बड़े होटलों व बड़े लंगर के बारे में जेएम से फोन पर वार्ता की गई है। जिसमें उन्होंने लंगर पूर्व की तरह लगाने की अनुमति दे दी है और बड़े होटलों के लिए स्थान चिन्हित कर उनको भी लगाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान हाजी सईद हसन,सुभाष सैनी,नाज़िम त्यागी, साहिल राणा,इसरार शरीफ, सफीक मलिक,पप्पू पीरजी,सय्याद मास्टर,मुस्तकीम मलिक,लियाक़त मलिक,अमजद मलिक आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला