Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड की सहायक लेखाकार परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पुराने पैटर्न पर परीक्षा कराने की मांग

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में सहायक लेखाकार परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगा कर दर्जनों छात्रों ने ऑफलाइन के माध्यम से परीक्षा कराने की प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है। रुड़की पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  को प्रार्थना पत्र देते हुए दर्जनों लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के द्वारा 12 से 14 सितंबर तक ऑनलाइन सी  बीटी के माध्यम से सहायक लेखाकार की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें नो हज़ार  से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे जबकि अभ्यर्थियों के काफी विरोध के चलते परीक्षा ऑफलाइन नहीं कराई गई आयोग द्वारा बार-बार आश्वासन दिया गया कि हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी प्रश्नों का सही अनुवाद कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

परीक्षा शुरू होने की 12 सितंबर से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न माध्यम से आयोग  तक से परीक्षा पैटर्न संबंधी बात पहुंचाने की काफी कोशिश की गई  लेकिन इसके बावजूद  भी 13 और 14 सितंबर की चारों  पालियों में समस्या का  समाधान नहीं हो पाया। वहीं  प्रश्नों का स्तर भी सभी अभ्यर्थियों के लिए चुनौती जैसा बनाया गया। ऐसा पैटर्न पुरानी गत वर्ष की सहायक लेखाकार परीक्षा में भी नहीं था ऐसे में कई वर्षों  से तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अपने आप को आयोग के द्वारा ठगा सा महसूस कर रहे हैं

आज रविवार को रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  को सभी अभ्यर्थियों ने एक प्राथनापत्र  सौंपा है जिसमें उन्होंने मांग करते हुए कहा कि परीक्षा का पैटर्न सीए और नेट जेआरएफ जैसी परीक्षाओं से अधिक आंका  जा रहा है कई पाली में 30 से 38  तक नूम्बरीकल्स दिए गए जो कि 2 घंटे में हल करना सभी के लिए संभव नहीं था बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का इस परीक्षा के बाद से  मनोबल टूटा है। इस प्रकार से बिंदुवार परीक्षा में हुई   अनियमितताओं के चलते इस परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिये।समस्या होने के बाद सहायक लेखाकार की परीक्षा को रद्द किए जाने की सभी अभ्यर्थियों ने जोरदार मांग की है ।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि अभ्यर्थी  पिछले कई वर्षों से सहायक लेखाकार परीक्षा की तैयारी कर रहे थे जिन्हें  काफी अफसोस है।उन्होंने मुख्य मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि सहायक लेखाकार की परीक्षा रद्द करते हुए सामान्य पैटर्न पुराने पैटर्न व अन्य राज्यों की तरह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से कराए जाने की अभ्यर्थियों ने मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वसीम, सोफिया, शाकिर,फाईक, मन्नू, नाहिद और मारूफ आदि दर्जनों  अभ्यर्थी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369