आरिफ़ नियाज़ी
कलियर के माजरी गांव में जनता इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए।जिसमे प्रबंधक पद को छोड़कर बाकी सभी पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए । प्रबन्ध समिति के प्रबंधक पद पर दो प्रतियाशी मैदान में हैं जिनमे पूर्व प्रबंधक राजबाला सैनी और अनुज कुमार चुनाव मैदान में हैं। प्रबन्धन समिति में कुल 67 सदस्य हैं जो आज बुधवार को अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं ।मतदान दस बजे से शुरू हुआ है जिसका परिणाम शाम तक आएगा। हालांकि प्रबन्ध समिति मेंकोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सहप्रबन्धक,और कोषागार समेत लगभग सात सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। परिणाम की घोषणा देर शाम तक कि जाएगी।

इस चुनाव को लेकर पिछले कई दिन से सरगर्मियां बहुत तेज़ थीं इधर राजबाला सैनी अपने पुराने अनुभव को लेकर इस चुनाव में मज़बूती से डटी हुई हैं तो अनुज कुमार ने इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। रूड़कीं खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित को जहां चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है तो वहीं राजकीय इंटर कॉलेज रूड़कीं के प्रिंसिपल को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इस दौरान प्रबन्ध समिति के चुनाव पर्यवेक्षक श्रीकांत पुरोहित का कहना है कि सुबह दस बजे से प्रबन्ध समिति के चुनाव का मतदान शुरू हुआ था जिसका परिणाम कुछ देर बाद सामने आएगा।
प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष पद पर दो प्रतियाशी श्रीमती राजबाला सैनी और अनुज कुमार प्रतियाशी है । उन्होंने बताया कि मतदान काफी शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। इस चुनाव में पचास मत डाले जा चुके है जबकि 17 मत अभी बाकी हैं।इस चुनाव का परिणाम शाम तक चुनाव अधिकारी द्वारा तक घोषित कर दिया जाएगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला