आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक दलों के नेता भी बेहद सक्रिय हो गए हैं आलम यह है कि किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी भी विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी करेंगे उन्होंने साफ कर दिया है कि किसान कांग्रेस भी इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी करेगी रुड़की पहुंचे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि इस समय भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता बेहद परेशान है महंगाई चरम पर है आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। जिसके चलते 2022 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है।उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा के चुनाव में किसान कांग्रेस भी टिकट के लिए दावेदारी करेगी । उन्होने कहा किसान कांग्रेस पूरी मज़बूती के साथ विधान सभा चुनाव लड़ेगी। किसान कांग्रेस अब उत्तराखंड में पहले से अधिक मजबूत हुई है अब किसान को भी कांग्रेस पार्टी को टिकट देना चाहिए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला