Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली की युवती से शादी का झांसा देकर होटल में किया दुराचार,अशलील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 25 हज़ार ठगे, अकबरपुर झोझा के युवक पर लगा है आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर कोतवाली पहुंची एक युवती ने अकबरपुर झोझा गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर होटल में दुराचार करने और उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उससे आरोपी युवक ने 25 हज़ार भी वसूले थे फिलहाल मंगलौर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।वहीं आरोपी युवक ने भी युवती के खिलाफ ब्लैक मेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।दरअसल  दिल्ली निवासी मंगलौर कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 2020 में  एक वेबसाइड के द्वारा उसकी दोस्ती अकबरपुर झोझा निवासी एक युवक के साथ हुई थी।

दोस्ती होने के बाद सब कुछ ठीक चलता रहा और बात शादी तक पहुंच गई। इसी बीच आरोपी युवक ने उसे रुड़की बुलाया जहां वो  बस स्टैंड पर पहुंचीं  जिसके बाद आरोपी उसे मंगलौर रोड़ पर स्थित एक होटल में ले गया जहां उसने उससे शादी करने का पूरा भरोसा दिलाया। आरोपी ने अपने भरोसे में लेकर उसके साथ होटल में दुराचार किया जिसकी उसने वीडियो भी बना ली। जैसे ही वह अपने घर वापस लौटी तो आरोपी युवक ने उसके मोबाइल पर वीडियो भेजते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

इतना ही नहीं आरोपी ने उससे 25 हज़ार रुपये भी वसूल लिएऔर अब शादी करने से साफ इनकार कर रहा है। पीड़ित युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।वहीं आरोपी युवक ने भी पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि वह बेकसूर है उसने ऐसा नहीं किया है युवती उसे ब्लैक मेल कर रही है जिसकी जांच होनी चाहिए। इस बाबत मंगलौर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि युवती की पहले शादी हो चुकी है जिसके पति का निधन हो चुका है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369