Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने कंटेनर लूट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो फरार, एसएसपी ने दिया पुलिस को इनाम, तमंचा बाइक और हज़ारों की नगदी बरामद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता  हाथ लगी है पुलिस ने कंटेनर  लूट के एक शातिर  आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस को  एक तमंचा बाईक,और सात हजार की नगदी, समेत लूटा गया मोबाइल फोन भी  बरामद किया  है। पकड़ा गया आरोपी वसीम पुत्र शमीम  शीतलपुर  गांव थाना झबरेड़ा  का निवासी है। जो पहले भी कई गंभीर  मामलों में जेल जा चुका है आरोपी वर्तमान में पाडली गांव में  रह रहा था। जबकिं पकड़े गए आरोपी वसीम  के दो साथी अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है।फरार बदमाशों पर पहले भी कई केस दर्ज है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

गौरतलब है कि हरिद्वार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर  हाइवे पर बीती रात एक कन्टेनर  के ट्रक चालक  बोध प्रकाश को बंधक बनाकर  तीन  बदमाशों ने  गन्ने के खेत मे डाल दिया था  जिसके बाद दस लाख के माल से भरे कंटेनर को लूटकर फरार होने वाले थे इसी दौरान  किसी तरह चालक ने बदमाशों के चुंगल से छूटकर  अपने  मोबाइल  से पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने भागते हुए तीन बदमाशों को रुकने का इशारा  किया लेकिन दो बदमाश मौके से फरार हो गए जबकिं एक बदमाश वसीम को पुलिस ने मौके से  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अब फरार बदमाश सिंटू पुत्र ऋषिपाल निवासी बहादराबाद और अजय की सरगर्मी से तालश है सिंटू हिस्ट्रीशीटर होने के साथ साथ पुलिस के पास उसका अपराधिक इतिहास भी है

 फिलहाल पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त में शामिल है जिनके तार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से जुड़े हुए है सिविल लाईन कोतवाली पहुँचे एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया कि तीनों लुटेरे बेहद शातिर है जिन पर पहले भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार का नगद इनाम और पुलिसकर्मी भीमदत्त को बदमाशो को पकड़ने पर एक हज़ार रुपये व्यक्तिगत रूप से नगद इनाम दिया है इस मौके पर एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोभाल,सीओ विवेक कुमार कोतवाली निरीक्षक अमर चंद शर्मा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369