आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा में लगातार विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं हाल ही में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने लाठरदेवा हुण गांव के प्राचीन गणेश मंदिर के सौन्द्रीयकरण के लिए पचास लाख की धनराशि स्वीकृत की है इस धनराशि से गणेश जी के मंदिर को बेहद खूबसूरत बनाने की कवायद तेज़ी से चल रही है। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के इस प्रयास की चारों ओर सराहना भी हो रही है।वहीं इस मंदिर के सौंदर्यकरण का निरीक्षण करने भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंती माला ने किया।

इस दौरान बैजंती माला ने कहा कि श्री गणेश जी का मंदिर है सिद्धपीठ है जो बेहद पुराना है। ये मंदिर ऐतिहासिक है इसकी अपनी अलग ही मान्यता है। ये मंदिर काफी प्राचीन है लेकिन ये मंदिर काफी जीर्ण शीर्ण हालत में था जिसे भाजपा विधायक और उनके पति ने इस मंदिर के लिए पचास लाख की धनराशि उपलब्ध कराई है अब श्री गणेश जी का मंदिर बेहद खूबसूरत और सुंदर बनेगा।मंदिर में नीचे की तरफ टाइल्स और ऊपर की तरफ अच्छी गुणवत्ता का पत्थर लगया जा रहा है। ताकि मंदिर बेहद सुंदर लगेगा।बैजंती माला ने कहा कि सिद्धि विनायक के बाद दूसरा मंदिर श्री गणेश जी का है जहाँ मेला लगने के बाद हिंदुओं के सभी त्योहारों की शुरुआत होती है।

बैजन्ती माला ने कहा कि मंदिर बेहद खूबसूरत बने इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं अगर फिर भी लोगों को गुणवत्ता में कोई कमी लगती है तो इसके लिए विधायक या विभाग के अधिकारियों को सीधे शिकायत कर सकते हैं ।बैजंती माला ने कहा कि सम्बंधित ठेकेदार और निर्माण एजेंसी को पहले ही अवगत कराया जा चुका है कि गुणवत्ता में कमी रहने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला