Jan Mudde

No.1 news portal of India

मेरी बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी घबरा गए इसलिए उल्टे सीधे आरोप लगाने में जुटे, नगर पंचायत के चुनाव से अभी से घबरा रहे विरोधी- चैयरमैन अनिल पाल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की की मेहवड खुर्द साधन सहकारी समिति का मामला तूल पकड़ गया है। अपने ऊपर आरोप लगने के बाद समिति के चैयरमैन  अनिल पाल मीडिया के सामने आए और सभी आरोपों को पूरी तरह से  निराधार और औचित्तयहीन बताया। चैयरमैन का आरोप है कि इमलीखेड़ा नगर पंचायत बन चुकी है जिसके आने वाले समय मे चुनाव भी होने है इसलिए वह भी भाजपा से चैयरमैन के लिए भावी प्रतियाशी हैं इसी से बौखलाकर लोग उल्टे सीधे आरोप लगा कर उन्हें  बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

जिसमे वह कभी कामियाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी तरह का आज तक  कोई गबन नहीं किया है जो भी नियुक्ति की गई हैं वो भी बोर्ड बैठक और बोर्ड़ की सहमति से हुई हैं कुछ लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर बौखला गए हैं।चैयरमैन   अनिल पाल ने इमलीखेड़ा को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  का भी बेहद आभार जताया उन्होंने कहा कि उनकी सोच विकास की है जिसके चलते अब इमलीखेड़ा क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास होगा ।उन्होंने कहा कि पार्टी ने अगर उन्हें मौका दिया तो वह भी नगर पंचायत का चुनाव पूरी मज़बूती के साथ लड़ेंगे वह हमेशा  से भाजपा  में रहते आए हैं और भाजपा में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वह अकेले सब पर भारी हैं इसलिये कुछ लोग अनावश्यक आरोप लगाकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं अगर कोई आरोप हैं तो उनकी जांच होनी चाहिए ।गौरतलब है कि समिति के निदेशक और कुछ  अन्य लोगों ने चैयरमैन पर  समिति में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369