मोहम्मद शामिक
रुड़की बंधा रोड़ पर समाज उत्थान समिति द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर बंधा रोड़ स्थित समाज उत्थान समिति के कार्यालय में तिरंगा फहराया गया और सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा ध्वजारोहण भी किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रमुख समाजसेवी सैयद सनाउल हक रहे जिन्होंने कहा कि आज हम सब एकजुट होकर जो आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं इसके पीछे शहीदों का बलिदान है जिसे कभी भुलाया नही जा सकता।

उन्होंने कहा कि आज उन वीर क्रांतिकारी भारत माता के सपूतों को हम सब नमन करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों बलि दी है। उन्होंने कहा कि देश को आज़ाद कराने में शहीदों को आज पूरा देश नमन कर रहा है।इस मौके पर शमशुल हसन सैफ़ी, समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नदीम,उपाध्यक्ष मोहम्मदअली,मुदस्सिर,मुमताज़,मोहम्मद राशिद,शेर अली,अब्दुल जब्बार, आलम खान,नोशाद,आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला