आरिफ़ नियाज़ी
2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां तमाम राजनैतिक पार्टियां चुनाव अभियान में जुट गई हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी भी इस बार उत्तराखंड में सरकार बनाने के दावे कर रही है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रुड़की निवासी श्री गोपाल अग्रवाल ने दावा किया कि उत्तराखंड में आम आदमी के बिना किसी भी दल की सरकार नहीं बनेगी ।आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में बेहतर प्रदर्शन करेगी।एक खास मुलाकात में आप नेता और पेशे से शिक्षक रहे श्री गोपाल अग्रवाल आम आदमी पार्टी को पूरी ताकत के साथ मज़बूत करने में जुटे हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने भी आम आदमी पार्टी से रुड़की विधानसभा से दावेदारी की है अगर पार्टी हाईकमान ने उन्हें मौका दिया तो रुड़की में भी आम आदमी पार्टी का परचम लहरायेगा और शहर की तस्वीर बदलेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से जो वायदे किये हैं उनपर पार्टी पूरी तरह से खरा उतरेगी। इतना ही नहीं श्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की तस्वीर बदलने का काम किया है उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी विकास होगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने आज तक उत्तराखंड की जनता का शोषण किया यहां तक कि प्रदेश का विकास ना कर दोनों पार्टियों ने अपना विकास किया।उत्तराखंड राज्य जिन भावनाओं और उम्मीदों के साथ बना था आज दोनो ही पार्टियां उस पर खरा नहीं उतरी हैं।
आज भी राज्य के आंदोलन कारी जिन्होंने इस राज्य गठन के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी उनका सपना साकार नहीं हुआ है। हालांकि आज भी प्रदेश के आंदोलनकारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है ।उत्तराखण्ड को बनवाने में लोगों ने अपने परिवार को खोया है लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिनसे अब जनता परेशान आ चुकी है आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।आम आदमी पार्टी पूरे उत्तराखंड में विजय हासिल करेगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला