Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की की मां गंगा वाटर स्पोर्ट्स ने भी मनाया 75वां स्वतन्त्रता दिवस, किया ध्वजारोहण

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की सोलानी पार्क के पास  मां गंगा वाटर स्पोर्ट्स के समस्त स्टाफ  द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में  लोग मौजूद रहे। स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मां गंगा वाटर स्पोर्ट्स  के समस्त स्टाफ द्वारा  कार्यालय पर  तिरंगा भी फहराया गया और सभी शहीदों को श्रद्धांजलि  दी गई कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के तौर पर  भाजपा  के वरिष्ठ नेता अरविंद गौतम रहे जिन्होंने कहा कि  आज हम सब एकजुट होकर जो आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं इसके पीछे शहीदों का बलिदान है जिसे कभी भुलाया नही जा सकता।

उन्होंने कहा कि देश के  शहीदों ने देश को आज़ाद कराने में हंसते हंसते अपनी जान न्योछावर कर दी लेकिन आज़ादी लेकर रहे उन  वीर शहीदों को आज पूरा हिंदुस्तान याद कर रहा है। ऐसे वीर क्रांतिकारी भारत माता के सपूतों को हम सब बार बार  नमन करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों  की बलि दी है। उन्होंने कहा कि देश को आज़ाद कराने में शहीदों को आज पूरा देश नमन कर रहा है।इस मौके पर  स्टाफ के द्वारा  देशभक्ति का जज़्बा पैदा करने के लिए  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

इस मौके पर कृष्ण पाल, श्रीमती संतोष,भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के विभाग संयोजक धर्मवीर शर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृजेश त्यागी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजपाल सैनी,कोच अमित कुमार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रोशन लाल भट्ट, मोहम्मद इस्लाम, सुधांशु चौहान, जयंत बालियान,पुलिस कोच राजीव कुमार,रमेश तोमर,अंकुर जैन ,अशोक कुमार, सतीश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर नागेश्वर सिंह, मां गंगा वाटर स्पोर्ट के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, एडवोकेट अशोक चौधरी,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे सभी लोगों ने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369