आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में पंजाबी कल्याण महासभा द्वारा शनिवार को 36 वां वैक्सीन कैम्प मूलराज कन्या पाठशाला में आयोजित कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी पहुंचे।इस दौरान उन्होंने कहा इस वैक्सिनेशन कैम्प में उन्हें पूरी टीम का सहयोग मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग वैक्सिनेशन कराने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद आभार प्रकट करना चाहेंगे जिन्होंने देश के लोगों को कोरोना जैसी माहमारी से बचाने के लिए निशुल्क वैक्सीन की व्यवस्था की।आज लोग बेहद खुश है ऐसे प्रधानमंत्री को वह बहुत बहुत बधाई देना चाहेंगे।

संजय अरोड़ा ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि वह भी प्रधानमंत्री के इस अभियान का एक छोटा सा हिस्सा बने और उनका कैम्प बेहद सफल रहा।ये सभी साथियों की मेहनत का ही नतीजा है।संजय अरोड़ा ने कहा कि पूरा देश स्वतन्त्रता दिवस मना रहा है उनकी टीम भी मूलराज कन्या पाठशाला में स्वतंत्रता दिवस पर व्रक्षारोपण करेगी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देगी।उन्होंने कहा कि पंजाबी कल्याण महासभा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर लोगों को जागरूक करने का काम भी करेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों का लगना बेहद ज़रूरी है उन्होंने और उनकी टीम ने मूलराज कन्या पाठशाला में जो गंदगी के ढेर लगे थे सभी को साफ कराया है अब प्लान्टेशन होने से स्कूल और भी सुंदर लगेगा।
जिसके चलते फलदार और छाया दार पौधों के साथ औसधीय पौधे भी लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अभी तक साढ़े दस हज़ार लोगों को इस कैम्प में वैक्सीन लग चुकी है जो आगे भी जारी रहेगी।संजय अरोड़ा ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोगों में वेक्सीनेशन के प्रति रुझान बढ़ा है जिसके चलते लोग बड़ी संख्या में वैक्सिनेशन कैम्प में पहुंच रहे हैं।ये वैक्सिनेशन कैम्प आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला