Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से रश्मि चौधरी भी करेंगी मज़बूत दावेदार, रश्मि का दावा उनका परिवार जन्मजात कांग्रेसी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

2022 के विधानसभा  चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी  तैयारी शुरू कर दी है तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी इस चुनाव में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती।रुड़की विधानसभा सीट पर कांग्रेस से लगभग एक दर्जन प्रतियाशी अपनी अपनी दावेदारी करेंगे जिनमे एक नाम महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी का भी है। रश्मि चौधरी का दावा है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को पहले से काफी मजबूत किया है सैकड़ो महिलाओं को पार्टी से जोड़ा है कई ऐतिहासिक कार्यक्रम कराये हैं इसलिए कांग्रेस इस बार उन्हीं को अपना प्रतियाशी बनाएगी।

अगर इसी तरह अन्य कांग्रेस के लोगों से बात की जाए तो यही दावे उन दावेदारों के हैं जो 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से दावेदारी कर रहे हैं। शुक्रवार को एक खास मुलाकात में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा कि वह और उनका परिवार जन्मजात  कांग्रेसी है।उन्होंने कहा कि वह रुड़की की जनता की काफी पहले से  करती रहीं हैं अगर जनता ने इस बार उन्हें मौका दिया तो और बेहतर तरीके से जनता की सेवा करेंगी।रश्मि चौधरी ने कहा कि वह पिछले 17 सालों से पार्टी की सेवा करतीं चली आ रहीं हैं सभी कार्यक्रम सफल कराये।  इस बार कांग्रेस हाईकमान उन्हें एक मौका ज़रूर देगा ।उन्होंने दावा किया कि अगर काँग्रेस ने उन्हें प्रतियाशी बनाया तो शहर की तस्वीर बदलने का काम करेंगी। और उनकी ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

हरिद्वार ज़िले की 11 विधानसभाओं में उन्होंने महिलाओं के संगठन को खड़ा किया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम  हरीश रावत  जब सांसद बने थे तब भी उनकी टीम ने घर घर जाकर पार्टी को मजबूत किया था।उन्होंने कहा कि  वह ओबीसी कोटे से आतीं हैं इसलिए पार्टी को उनके नाम पर गंभीरता से विचार करना होगा।रश्मि ने कहा कि एक समय था जब यहां पर पार्टी का नाम लेने वाला कोई नहीं था लेकिन उनकी मेहनत से गांव गांव,शहर शहर और सभी कस्बों में कांग्रेस मज़बूत हुई। उन्होंने कहा कि उनका कांग्रेस से पुराना नाता रहा है बाप दादा से लेकर आज तक पूरा परिवार कांग्रेस के साथ है अगर कांग्रेस  पार्टी में उन्हें नज़र अंदाज़ करने की बात कोई करता है तो वह पार्टी के लिए वफादार नहीं हो सकता बल्कि कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369