आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर शुक्रवार सुबह से लेकर देर शाम तक चंद्रशेखर आजाद ब्रिगेड द्वारा चंद्रशेखर आजाद की नई मूर्ति को पुराने स्थान पर फिर स्थापित कर दिया गया जिससे दिनभर शहर के कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उनकी मूर्ति पर माला अर्पित करते नज़र आए।गौरतलब है कि शहर के लोग इस मूर्ति को पुरानी जगह स्थापित करने की पिछले लंबे समय से मांग कर रहे थे चंद्रशेखर आजाद ब्रिगेड के युवा तीन दिन पहले ही नई मूर्ति को लेने के लिए जयपुर गए थे देर रात वो मूर्ति को लेकर वापस लौटे थे जिसे शुक्रवार की सुबह पुरानी जगह स्थापित कर दिया गया था।
सुबह से लेकर शाम तक शहर के लोग मूर्ति पर माल्यार्पण करते नज़र आए।इस मौके पर भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारत की आज़ादी में चंद्रशेखर आज़ाद की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। चंद्रशेखर आज़ाद युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे हैं और रहेंगे।गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद ने कभी अपने शरीर पर अंग्रेजों को हाथ लगाने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आज बड़ा दुर्भाग्य है कि छोटी सी राजनीति और अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए देश के महापुरुषों को भूल जाते हैं ।मयंक गुप्ता ने कहा कि मूर्ति स्थापना को लेकर हुआ था वह बेहद दुर्भाग्य पूर्ण था कारण कुछ भी रहे हों उन कारणों में जाना बेहतर नहीं है इतना ज़रूर है कि इस जगह पर अंडों की रेहड़ी ठेलिया लगती थी लेकिन आज चंद्रशेखर आज़ाद बिर्गेड ने जो कार्य किया है वह अपने आप में एक बेहद सराहनीय कार्य है।
इस दौरान उन्होंने नगर वासियों के साथ साथ नगर निगम की मुख्य नगर अधिकारी को इस कार्य के लिए बधाई दी। इस दौरान वयापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद की मूर्ति स्थापित होने से शहर के लोगों में बेहद उत्साह है लोग आ रहे हैं और मूर्ति पर माला अर्पित कर रहे हैं।उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज सबसे अधिक खुशी का दिन है मूर्ति को लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। शहर में इस मूर्ति के स्थापित होने से एक अच्छा संदेश गया है।इस मौके पर बिट्टू शर्मा, टोनी,गगन माटा, सन्नी नारंग,शुभम शर्मा,शोभित गौतम,पार्षद सतीश शर्मा,और प्रिंस आदि दर्जनों लोगों ने मूर्ति पर माला अर्पित की।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला