आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के अधिवक्ता की फेसबुक आईडी हैक करने का मामला सामने आने से अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया आनन फ़ानन में बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोमर के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल गंगनहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी है।अधिवक्ता की फेस बुक आई डी किसी अहमद खाकसार नाम के व्यक्ति ने हैक की है। इस फेसबूक पर एक छोटी बच्ची की फोटो लगी है। दरअसल रुड़की निवासी अधिवक्ता अनुज कपिल पुत्र शिव कुमार शर्मा ने गंगनहर पुलिस को दी तहरीर में बताया

कि गुरुवार को अधिवक्ता विजय धीमान ने फोन पर बताया था कि उनकी आईडी अहमद खाकसार नाम के व्यक्ति ने हैक कर ली है हैकर ने अधिवक्ता की फोटो हटाकर एक बच्ची की फोटो प्रोफ़ाइल पर लगाई है। इतना ही नहीं आईडी में अफगानिस्तान के कंधार शहर का पता दिया गया है।
अधिवक्ता अनुज कपिल ने बताया कि उसकी फेस बुक आई डी पर कोई गलत मैसेज ना डाल सके इसलिए वह अपने फेस बुक एकाउन्ट को बंद कराना पड़ेगा।उन्होंने अपनी आईडी को डिलीट करने का भी प्राथना पत्र पुलिस को दिया है। फिलहाल गंगनहर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है इतना ही नहीं इस मामले की जांच साईबर क्राइम को भी भेजी गई है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला