Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन बॉर्डर पर पहुंचने पर जन आशीर्वाद यात्रा का होगा भव्य स्वागत,पुर्व राज्य मंत्री डॉक्टर गौरव चौधरी को सौंपी गई ज़िम्मेदारी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

आगामी 16 अगस्त को जन आशीर्वाद  यात्रा को लेकर भाजपा संगठन ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग अलग ज़िम्मेदारी सौंपी है।कार्यक्रम भव्य और खूबसूरत बनाने के लिए  काफी प्रयास किये गए हैं गुरुकुल नारसन से देहरादून तक जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को कामियाब बनाने के लिए भाजपा नेताओं को भीड़ की ज़िम्मेदारी अलग अलग सौंपी गई है।जैसे ही यात्रा के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का काफला गुरुकुल नारसन बॉर्डर पर पहुंचेगा तो वहां पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ गौरव चौधरी अपने सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों से मुख्य अतिथितियों का उत्तरखंड में प्रवेश करने पर जोरदार स् फूल मालाओं से स्वागत करेंगे।

इस दौरान फूलों की वर्षा भी की जाएगी। एक खास मुलाकात के दौरान पूर्व राज्य मंत्री   डॉक्टर गौरव चौधरी ने बताया कि 16 अगस्त को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का नारसन बोर्डर पर पहुंचने पर भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  इस दौरान कोरोना गाईडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।मास्क और सेनेटाइजर के अलावा सभी के हाथों में ग्लब्स भी होंगे।

कोरोना गाईडलाइन का सख्ती से पालन करने की पुरी कोशिश की जाएगी।सभी कार्यकर्ता अनुशासन में नज़र आएंगे। भाजपा अनुशासन वाली पार्टी है।उन्होंने बताया कि उनके साथ मंडल अध्यक्षों के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369