Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के सिनियर चिल्ड्रन्स एकेडमी से निकलने लगे छात्र, अभिभावकों ने किया जोरदार हंगामा, पार्षद सचिन चौधरी ने हंगामा कराया शांत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के मंगलौर रोड़ स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी में स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली से छात्र छात्राओं के साथ साथ अभिभावक भी बेहद नाराज हैं।अभिभावकों का लगातार हंगामा बढ़ता जा रहा है बुधवार को हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। हंगामे की सूचना जैसे ही स्थानीय पार्षद सचिन चौधरी को मिली तो वह भी एकेडमी में पहुंच गए।इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल प्रबन्धन पर भरष्टाचार के अलावा छात्र छात्राओं की परसेंटेज बेहद कम करने के गंभीर आरोप भी लगाए।

अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन  उनके बच्चों के  प्रसेंटेज  बनाने के नाम  पर   दस दस हज़ार की मांग कर रहा था जिसे देने से उन्होंने मना कर दिया  जिसके बाद कॉलेज  प्रबंधन द्वारा  छात्रों के रिज़ल्ट कार्ड में भी नंबर  कम कर दिए गए। महिलाओं का आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन का व्यवहार ठीक नहीं है कॉलेज प्रबन्धन छात्र छात्राओं के साथ भेदभाव बरत रहा है जिसकी शिकायत उन्होंने  आला अधिकारियों से की है अब वह अपने बच्चों को इस स्कूल में पढ़ाना नहीं चाहते हैं।  हालांकि बहुत से अभिभावक इस दौरान अपने बच्चों की टीसी लेते नज़र आए।

वहीं इस बाबत स्थानीय पार्षद सचिन चौधरी का कहना था कि स्कूल प्रबंधन छात्र छात्राओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है बच्चों को पास कराने में भी स्कूल प्रबन्धन रिश्वत की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबन्धन की तानाशाही का आलम ये है कि छात्रों को उत्तीर्ण कराने के लिए दस दस हज़ार की मांग कर रहे थे जिन लोगों ने दिए उनकी परसेंटेज अच्छी बनवादी बाकी सभी के नंबर कम कर दिए।उन्होंने कहा कि सरकार की किसी गाईडलाइन का पालन स्कूल प्रबंधन नहीं कर रहा है  ट्यूशन की फीस के अलावा एनुअल फीस भी तीन तीन हज़ार वसूली जा रही है जो बेहद गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीसी की एवज में भी स्कूल प्रबंधन धन उगाही कर रहा है जिसकी शिकायत सभी अभिभावकों के साथ डीएम हरिद्वार और शिक्षा अधिकारी से की जाएगी। इस दौरान हंगामा बढ़ने पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा तब जाकर हंगामा शांत हुआ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369