Jan Mudde

No.1 news portal of India

बकाया वसूली को लेकर तहसीलदार ने संग्रह अमीनों को दिए ज़रूरी निर्देश, वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त,लक्ष्य किये निर्धारित

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में कोरोना काल मे वसूली की धीमी गति के बाद अब तहसील प्रशासन वसूली अभियान को तेज गति देने में जुट गया है।रुड़की  तहसील प्रशासन बकाया वसूली को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहा है।आलम यह है कि गुरुवार को तहसीलदार चंद्रशेखर ने तहसील कार्यालय में  सभी संग्रह अमीनो की  एक  महत्त्वपूर्ण बैठक ली जिसमें वसूली अभियान को तेज गति देने के सख्त निर्देश  संग्रह अमीनों को दिए गए हैं। इस दौरान  तहसीलदार चंद्रशेखर ने कहा कि वसूली अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी बेहतर काम करने वाले  संग्रह अमीनो को आगे प्रमोट भी किया जाएगा ।

तहसीलदार ने कहा कि आज सभी  अमीनो के लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं कुछ को बढ़ाकर दिए गए हैं ताकि वह अपने योग्यता के अनुसार बेहतर परफॉर्मेंस दे सकें।उन्होंने बताया  कि कोरोना काल मे वसूली अभियान काफी प्रभावित हुआ है जिसे  गति नहीं मिल सकी थी लेकिन अब इस वसूली अभियान को तेज किया जाएगा।ताकि रुड़की तहसील वसूली के मामले में अन्य तहसीलों से बेहतर बन सके।

तहसीलदार चंद्रशेखर  ने सभी संग्रह अमीनों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी बड़ा बकायेदार या फर्म का स्वामी  आनाकानी करता हो ऐसे लोगों  पर कुर्की की कार्यवाही अमल में लाई जाए।तहसीलदार ने कहा की सभी  संग्रह अमीनो को कोविड नियमों  के अनुसार कार्य करना है बकायादारों   से जल्द जल्द वसूली हो इसके खास प्रयास किये जायें अपने अपने लक्ष्य से बढ़कर कार्य करें। किसी भी अमीन को  बकायेदारों से वसूली में किसी भी तरह की कोई परेशानी आती है तो इसकी सूचना अमीन को तुरंत ही नायब तहसीलदार तहसीलदार के मोबाइल नंबर पर देनी होगी।उन्होंने कहा कि अमीनो के लिए  तहसील से  एक गाड़ी भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि फील्ड में किसी तरह की कोई परेशानी ना उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि  अमीनो को अपना कार्य  बेहतर तरीके से करना चाहिए ताकि उनकी परफॉर्मेंस  काउंट हो सके।इस मौके पर डब्लू बीएन  राजेश पाल, एडबलू बीएन रविन्द्र सक्सेना,कुमारी कल्पना,मीरा शर्मा,  संग्रह अमीन सुभाष चंद्र शर्मा,विनोद कुमार,तौसीफ अहमद,इंतज़ार अहमद, गजेंद्र कुमार,गजेंद्र सिंह,मलखान सिंह,राहुल कुमार,जयपाल सिंह,शेसराज सिंह,अमित कुमार आदि कई दर्जन संग्रह अमीन मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369