Jan Mudde

No.1 news portal of India

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर नगर निगम की मुख्य नगर अधिकारी ने ली कर्मचारियों की बैठक, दिए ज़रूरी निर्देश

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर निगम के अधिकारी बेहद गंभीर दिखाई दे रहे हैं पूरा कार्यक्रम कोविड नियमों के मुताबिक हो इसके लिए मुख्य नगर अधिकारी नूपुर वर्मा ने नगर निगम के सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। गुरुवार को रुड़की नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों के लिए कोविड प्रोटोकॉल के तहत मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने के सख्त दिशा निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं।

नगर आयुक्त द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अधिकारीयों और कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों के लिए दायित्व भी सौंपे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम कोविड-19 का अनुपालन करते हुए किए जाएंगे। जिससे शहर में किसी भी प्रकार के संक्रमण के फैलने पर रोक लगाई जा सके। बैठक में मुख्य कार्यालय निरीक्षक मोहम्मद कय्यूम, महिपाल राणा, रमेश गुप्ता, जनक कुमार, सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, अमित कुमार, मनसा नेगी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369