रुड़की के मंगलौर रोड़ स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी में सोमवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा काटा।अभिभावकों का हंगामा बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने स्कूल का गेट लगा दिया।जिसके बाद अभिभावकों ने जमकर हंगामा काटा। इस मौके पर अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन उनके बच्चों के प्रसेंटेज बनाने के नाम पर दस दस हज़ार की मांग कर रहा था जिसे देने से उन्होंने मना कर दिया जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों के रिज़ल्ट कार्ड में नंबर कम कर दिए गए।

महिलाओं का आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन का व्यवहार ठीक नहीं है कॉलेज प्रबन्धन छात्र छात्राओं के साथ भेदभाव बरत रहा है जिसकी शिकायत उन्होंने शिक्षा अधिकारी से लेकर शिक्षा मंत्री तक से की है । स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते अभिभावक बेहद परेशान हैं अगर समय रहते स्कूल प्रबंधन ने अपनी कार्यशैली में बदलाव ना किया तो हालात और भी खराब हो जाएंगे इस दौरान स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अभिभावकों में भारी रोज देखने को मिला इस दौरान कॉलेज की छात्र छात्राओं ने भी कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हालांकि स्कूल प्रबंधन इस मामले में मीडिया के सामने आने से बचता नज़र आया।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला