आरिफ नियाज़ी
रुड़की के एक होटल में आल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन की एक बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में शहर के कार डीलर्स पहुंचे इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एआईसीडी ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेओल का एसोसिएशन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने रुड़की पहुंचने पर फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर जे एन नेओल ने कहा कि कार डीलर्स की समस्याओं पर एसोसिएशन गंभीरता से विचार कर रही है।किसी भी कार डीलर का उत्तपीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज के समय मे कार डीलर्स के सामने भारी चुनोतियाँ हैं जिनका सामना उन्हें करना पड़ रहा है उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार डीलर्स से अपील करते हुए कहा कि सस्ती और बड़ा लाभ कमाना कभी कभी भारी पड़ जाता है इसलिए अपने कार्य को कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ करेंगे तो उनके सामने आने वाली तमाम चुनोतियाँ खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नई गाईडलाइन का पालन करें कार खरीदने से पहले तमाम औपचारिकताओं का बारीकी से अध्ययन करें तभी आप कामियाब हो पाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार एसोसिएशन से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर वह दिल्ली से निकले हैं सबसे पहले मेरठ,मुज़फ्फरनगर, रुड़की होते हुए देहरादून और हरिद्वार पहुंचेंगे जहां वह कार एसोसिएशन से जुड़े डीलर्स की समस्याओं के बारे में जानकारी साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि कार डीलर्स सरकार की नई गाईडलाइन का कैसे पालन करें इसकी जानकारी भी उन्हें दी जाएगी। जे एस नेओल ने कहा कि जब से कार डीलर्स में गलत लोग आ गए हैं तभी से इस कार्य को बदनाम किया जाता रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा आर टीओ और पुलिस अधिकारियों से मिलकर भी वार्ता की जाएगी ताकि किसी भी कार डीलर को कोई परेशानी ना हो पाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गड़गरी से भी मुलाकात करेंगे जिसमे एसोसिएशन की कुछ मांगों को उनके सामने रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि एसोसियेशन के किसी भी सदस्य को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धीर सिंह ने कहा कि आज का कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष का था जो पूरे उत्तराखंड में जहां जहां पर भी कार एसोसिएशन के लोग हैं उनकी समस्याओं और उनकी परेशानियों को समझना है ताकि सरकार के नुमाइंदों से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।आज कार के खरीदने और बेचने वाले लोगो की संख्या बढ़ी है जो भी लोग है उनको एसोसिएशन से जोड़ा जा रहा है और उनकी समस्याओं को हल भी किया जाएगा।इस मौके पर एसोसिएशन के लीगल एडवाइजर सुशील लालवानी,राष्ट्रीय सचिव गुरमीत सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय भाटिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनवीर सिंह बेदी, अशोक खन्ना,के डी धीमान आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला