Jan Mudde

No.1 news portal of India

दहेज की मांग ना पूरी होने पर पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट घर से निकाला, मौके पर पहुंचे पत्नी के परिजनों की भी की जमकर धुनाई

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के भारत नगर में सोमवार को  एक महिला के पति की हैवानियत का मामला सामने आया है महिला के पति ने  कार  की मांग पूरी ना होने पर अपनी पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा और फिर उसे  घर से बाहर  निकाल दिया । बदहवास महिला ने पड़ोस की मदद से अपने परिजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे महिला के पिता और भाई पर भी महिला के पति और उसके साथियों ने  जमकर लाठी डंडो से हमला कर दिया जिसमें महिला समेत  तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

फिलहाल महिला समेत तीनो लोगों का उपचार रुड़की के सिविल होस्पिटल में चल रहा है वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल सिकरौढा गांव निवासी फरहाना पुत्री नसीम का विवाह लगभग पांच साल पूर्व भारतनगर रुड़की निवासी वसीम से हुआ था ।वसीम फर्नीचर की शोरूम में कार्य करता है ।महिला का आरोप  है कि वसीम जो कमाता है उससे वह नशे में उड़ा देता है जबकि घर में खर्चे के लिए कुछ नहीं देता  है जिससे उसे और उसके दोनों बच्चों को भूखा तक रहना पड़ता है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आलम ये है कि उसका पति अक्सर कार लाने की डिमांड भी  करता है  जिसे आज तक वह पूरा नहीं कर पाई है जबकि उसके परिजन बेहद गरीब हैं उसकी कार की मांग पूरी नहीं कर सकते हालांकि उसके  पति की मांग पर कभी दस हज़ार या बीस हज़ार रुपये  उसने अपने पति को ज़रूर  दिए भी हैं लेकिन  उसका पति हमेशा उसका मानसिक और आर्थिक रूप से उत्तपीड़न  करता रहा है जिससे वह बेहद परेशान हो चुकी है।महिला का आरोप है कि मंगलवार की देर शाम को उसके पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से बाहर तक निकाल दिया।जिससे उसकी हालत और भी खराब होती चली गई।

उसने अपने पड़ोसियों की मदद से अपने परिजनों को सूचना दी जिस पर मेरे पिता और भाई मौके पर पहुंचे तो दर्जनों लोगों ने लाठी डंडो से उन पर भी हमला बोल दिया जिसमें वह घायल हो गए।फिलहाल नसीम पुत्र शकूर,मुबीन पुत्र नसीम,और मुकीम पुत्र नसीम का उपचार रुड़की के सिविल होस्पिटल में चल रहा है।वहीं एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि भारत नगर में पति पत्नी के  बीच मारपीट का मामला सामने आया है तहरीर मिली है जिस  पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369