Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की एनएसयूआई के सैंकड़ो युवाओं ने किया रक्तदान, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे ब्लड बैंक,कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सिविल होस्पिटल के ब्लड बैंक पहुंचे एनएसयूआई के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया इस दौरान एनईयूआई के कार्यककर्ताओं में बेहद उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि कोरोना काल मे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है बहुत से परिवारों ने अपने लोगों को खोया है जिसे देखते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ता समय समय पर लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं हाल ही में रक्त की कमी को देखते हुए आज रविवार को दर्जनों एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपना रक्तदान कर रहे हैं।

भंडारी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं हो सकता रक्त दान से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है आज सभी कार्यकर्ता साठ यूनिट से अधिक रक्तदान करेंगे। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ता अब आगे भी समय समय पर रक्तदान करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में कांग्रेस को जिताने की अपील की गई है सभी कार्यकर्ता दिन रात इसके लिए मेहनत करेंगे।इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आशीष चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कोरोना जैसी माहमारी में रक्तदान करने आए हैं रक्तदान से किसी को जीवन मिल सकता है तो इससे बढ़कर कोई बात नहीं हो सकती।

समय समय पर कार्यकर्ता इस कार्य को आगे भी करते रहेंगे।इस मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर रजत सैनी ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की काफी सराहना की उन्होंने कहा इस तरह के कार्य से युवाओं में समाजसेवा का जज़्बा बढ़ता है।

इस मौके पर दीपक कुमार,अक्षय चौधरी,आकाश चौधरी,रोहित बालियान, शुभम पाल, दिव्यांश सैनी, अंकित कुमार,मोहित सैनी,आशीष पाल, प्रिंस त्यागी,शुभम चौधरी,राजीव पुंडीर,शुभम राणा,प्रणव त्यागी,हिमांशु चौधरी,विशील सैनी,तुषार राणा,शुभम चौधरी,आकाश पंडित,वशु पंडित,शुभम पाल, रजत पाल,आदित्य पंडित,विनीत पंडित,मुनीश कुमार,रेणु चौधरी,अंशुल चौधरी,विशाल शर्मा,पीयूष चौधरी,नकुल रोड,विशांत,रजत त्यागी,अक्षय पंडित,वशु त्यागी,विशाल शर्मा,गौतम पंडित विकेश सैनी,विकास चौधरी,सचिन पंडित,आशु पंडित,इलू चौधरी,अंकित मास्टर,आशीष गंगवाल,मोहित धीमान,अवनीश सैनी,रवि चौधरी,हिमांशु चौधरी आदि बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369