Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की व्यापार मंडल का पार्षद मोहसिन अल्वी के आवास पर हुआ ज़ोरदार स्वागत,व्यापार मंडल ने आग से हुए नुकसान पर व्यापारी को दी 11 हज़ार की आर्थिक सहायता

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के इमली रोड़ पर लगी आग के मामले को रुड़की  व्यापार मंडल  ने गंभीरता से लेते हुए पीड़ित व्यापारी को 11 हज़ार की आर्थिक सहायता की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी आज रविवार को नगर निगम के पार्षद मोहसिन अल्वी के आवास पर पहुंचे जहां उनका पार्षद  मोहसिन अल्वी और क्षेत्र के अन्य लोगों ने शॉल और फूल मालाओं से  जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर  पार्षद मोहसिन  अल्वी ने कहा कि लगभग एक माह पूर्व कारोबारी मोहम्मद इस्लाम के यहां भीषण आग लगी थी जिसमें उनका सभी सामान जलकर राख हो गया था लेकिन आज  जिस तरह से व्यापार मंडल ने मोहम्मद इस्लाम की आर्थिक सहायता की है वह एक बेहद सराहनीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि  व्यापार मंडल की तरह अन्य जनप्रतिनिधियों को भी मोहम्मद इस्लाम की मदद के लिए आगे आना चाहिए।इस मौके पर रुड़की व्यापार मंडल के  अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि भीषण आग से कारोबारी मोहम्मद इस्लाम का भारी नुकसान हुआ है जिसकी कोई भी भरपाई नहीं कर सकता लेकिन व्यापार मंडल ने कुछ आर्थिक सहायता उनकी की है आगे भी उनकी मदद का प्रयास रहेगा।इस मौके पर पार्षद बेबी खन्ना ने कहा कि कारोबारी मोहम्मद इस्लाम की मदद करने के लिए वयापार मंडल सामने आया है व्यापार मंडल का ये कार्य बेहद सराहनीय है।

उन्होंने अफसोस ज़ाहिर करते हुए कहा कि भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई बेहतर होता अगर वह भी इस व्यापारी की कुछ मदद करते या सरकार से उसे मदद कराते लेकिन उनकी बड़ी लापरवाही रही है।इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री कमल चावला, प्रदेश महामंत्री प्रवीण  मेहंदीरत्ता ,वयापार मंडल के संरक्षक ईश्वर लाल शास्त्री, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सोनी, पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम,  मोहम्मद आजम खान, मोहम्मद इस्लाम,उपाध्यक्ष व्यापार गोटी ,शाहिद अल्वी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369