Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगला इमरती गांव के पास तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार की चपेट में आने से ई रिक्शा चालक की मौत, दो महिलाएं घायल,कार चालक पुलिस हिरासत में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की नगला इमरती बाईपास के पास रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से  रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई  जो रिक्शा में बैठी थीं।शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायल महिलाओं  को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है।

वही रिक्शा चालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने स्विफ्ट  डिजायर कार और उसके चालक को हिरासत में लिया है  पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरअसल रविवार की दोपहर लगभग एक बजे जलालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सायराना पत्नी नसीम और 50 वर्षीय बतूल अपनी रिश्तेदारी में लंढौरा जा रहे थे जैसे ही उनका ई रिक्शा नगला इमरती गांव के पास बाईपास पर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे रिक्शा चालक 50 वर्षीय अफजाल पुत्र मोहम्मद इलियास की मौके पर ही मौत हो गई मृतक अफजाल जलालपुर गांव का रहने वाला था जो दिन भर ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

हादसे के बाद गांव में सन्नाटा छाया है मर्तक के परिवार में कोहराम मचा है फिलहाल पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ  शुरू कर दी है पुलिस फिलहालअफ़ज़ाल की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369