Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन के पास मंडावली गांव के पास दो बाइक की आमने सामने की भीषण टक्कर में पांच घायल, दो की हालत नाजुक, ऐम्स होस्पिटल रैफर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में शुक्रवार की देर शाम को मेहनत मजदूरी कर  वापस बाइक से अपने गांव  लौट रहे दो युवकों की सामने से आ रही बाइक से  ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनो  बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए जिनमे तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को रुड़की के सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां तीन की हालत नाजुक देखते हुए ऐम्स ऋषिकेश में रैफर किया गया है।

नारसन क्षेत्र के बूड़पुर गांव निवासी देवेंद्र उर्फ  कल्लन पुत्र सुक्रमपाल और तेजबीर पुत्र गरीबदास अपनी बाइक से शुक्रवार की शाम को बूड़पुर गांव लौट रहे थे जैसे ही वह मंडावली  गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार बाइक ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी ।जिस बाइक ने टक्कर मारी उस पर तीन लोग सवार थे। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई तभी 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल होस्पिटल भेजा गया जहां पर दो की हालत नाजुक देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों में देवेंद्र और तेजवीर  समेत तीन लोगों को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जबकि दो अन्य लोगों का रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। फिलहाल घायलों के परिवार वाले हॉस्पिटल में मौजूद रहे। वहीं तीन घायल युवक कहां के थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369