आरिफ़ नियाज़ी
हिमाचल से रुड़की पहुंची कांग्रेस पार्टी की कोर्डिनेटर नमिता मेहरा लगातार कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं आलम ये है कि आज शुक्रवार को भी उन्होंने तीन कार्यक्रम किये सबसे पहले वो पूर्व राज्य मंत्री और बीएसएम डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर मनोहर लाल शर्मा के कैम्प कार्यालय पर पहुंची जहां नमिता मेहरा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते आज आम आदमी परेशान है महंगाई की मार से लोगों का जीना दूभर हो गया है किसान पिछले लंबे समय से आंदोलनरत हैं अगर हालात ऐसे ही रहे तो लोगों का जीना दूभर हो जाएगा इसलिए सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को जिताने का काम करें ताकि 2022 में कांग्रेस की सरकार बन सके।

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का जिस मकसद और उददेश्यों के साथ गठन हुआ था प्रदेश सरकार उससे भटक गई है आज महंगाई और बेरोज़गारी ने प्रदेश में लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है अब समय आ गया है कि सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें और कोंग्रेस की ताकत बढ़ाएं तभी पार्टी को नए आयाम प्राप्त होंगे।

इस मौके पर सभी काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुके देकर कोऑर्डिनेटर नमिता मेहरा का ज़ोरदार स्वागत किया।इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री के सुपुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ममतेश शर्मा एडवोकेट और रजनीश शर्मा एडवोकेट के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके बाद रुड़की कोर्डिनेटर नमिता मेहरा रुड़की महानगर के कांग्रेस सचिव एडवोकेट मोहम्मद मुबशिर के आई टी एस आर के कार्यालय पर पहुंची जहां उनका मोहम्मद मुबशिर एडवोकेट ने बुके देकर ज़ोरदार स्वागत किया ।इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कहकशां, पार्षद बेबी खन्ना आदि मौजूद रहे।
इसके बाद पूर्व पालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक के कैंप कार्यालय पर भी रुड़की की कांग्रेस पार्टी की कोऑर्डिनेटर नमिता मेहरा जल का जोरदार स्वागत किया गया जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता ने उनका दिल से स्वागत किया ।इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कलीम खान, जिला अध्यक्ष कहकशां, सचिव मोहम्मद मुबशशीर, शोभा भटनागर, मेनपाल सिंह,डॉक्टर अताउर रहमान ,मोहम्मद यूनुस ,उम्मेद गाजी, सुभाष चंद शर्मा ,सरफराज अली मोहम्मद, कुर्बान, सुनील कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला