Jan Mudde

No.1 news portal of India

वैक्सीनेशन के लिए रामनगर मूलराज कन्या पाठशाला में उमड़ रही लोगों की भारी भीड़, संजय अरोड़ा की अपील जल्द से जल्द कराएं वैक्सिनेशन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की पंजाबी कल्याण महासभा द्वारा पिछले एक माह से चला आ रहा वैक्सिनेशन कैंप  मूलराज कन्या पाठशाला में जारी रहा। पंजाबी कल्याण महासभा के अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने बाहर से बड़ी संख्या में वैक्सिनेशन कराने आ रहे लोगों के लिए बेहतर इंतज़ाम किये हैं जिसके लिए उन्हें लोगों  का भारी सहयोग और आशीर्वाद भी मिल रहा है। पंजाबी कल्याण महासभा के अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि करोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराले ताकि तीसरी लहर से बचा जा सकें।

उन्होंने कहा कि करोना कॉल में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके परिवार में आज भी बेहद दुख का समय है इसलिए वैक्सीनेशन कराना बेहद जरूरी है ।संजय अरोड़ा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मोदी जी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है उन्होंने कहा कि अभी तक 49 करोड़ लोगों को  वैक्सीन लग चुकी हैं जो एक ऐतिहासिक कदम है।

जबकि अन्य देश अभी वैक्सीन कराने में भारत से बहुत पीछे  हैं उन्होंने इस मामले में देश के प्रधानमंत्री का आभार जताया तो वही मुख्यमंत्री का भी आभार जताना नहीं भूले।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच विकास की सोच है जिनके अनुभव का लाभ प्रदेश की जनता को मिला है संजय अरोड़ा ने कहा कि वैक्सीनेशन कराने में पंजाबी कल्याण महासभा केपदाधिकारियों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है उन्होंने कैम्प में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। जिनके वो बेहद आभारी हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि कैप में बाहर से आने  वाले लोगों को  बेहतर सुविधा दी गई है लोगों को परेशान नहीं होना पड़ा है स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन ने उनका काफी सहयोग किया है।संजय अरोड़ा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि  करोना कॉल में देश के हालात बहुत खराब थे लेकिन अब सभी लोगों को तेजी के साथ वैकसिनेशन करा लेना चाहिए। ताकि कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369