आरिफ़ नियाज़ी
हॉकी खिलाड़ी वंदना के घर पर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ जहां कई सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है तो वहीं झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल भी इस मामले में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहते। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल शुक्रवार सबसे पहले हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उसके परिजनों से काफी लंबी वार्ता की और दोषियो पर सख्त कार्यवाही कराये जाने का आश्वासन दिया वहीं भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल सभी सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेताओं के साथ ज़िलेके डीएम और एसएसपी से मिले।

इस दौरान भाजपा विधायक ने दोनों अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की इतना ही नहीं उन्होंने देश के खिलाफ नारे लगाने वाले लोगों के खिलाफ दोनो अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा है।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि जिन ऐसामाजिक तत्वों ने देश की बेटी का अपमान करने की कोशिश की है उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। जिसके चलते उन्होंने ज़िले के एसएसपी और डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है।गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व वंदना कटारिया के घर पर कुछ युवकों ने आतिशबाजी की थी जिससे दलित समाज के साथ साथ अन्य सामाजिक संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया था।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को जैसे ही इस बात का पता चला था तो उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ऐसे लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी और वंदना के परिजनों से भी मिले थे। भाजपा विधायक ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ऐसे ऐसामाजिक तत्वों को गिरफ्तार ना किया तो वो बड़े पैमाने पर आनोदलन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये हरिद्वार की बेटी का अपमान नहीं बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला